सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के तहत होंगे रक्तदान,चिकित्सा शिविर 

 

वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया शाखा द्धारा सीए. दिवस पर विभिन्न आयोजन किया गया। शाखा परिसर में ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियान और पौधरोपण किया गया। शाखा सदस्यों ने शाखा परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। शाम को सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम ऑफिसर्स क्लब बीएलडब्लू में हुआ। शाखा अध्यक्ष सीए. सौरभ कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि 76वे सीए दिवस पर शाखा सप्ताहव्यापी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ब्लड डोनेशन, हेल्थ चेकअप कैंप,चैरिटी के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सीए प्रोफेशन में 15 साल पूरे करने वाले सीए. सदस्यों का शाखा के कार्यकरिणी सदस्यों द्धारा सम्मान किया गया। शाम के रंगारंग कार्यक्रम में भानु नारायण और मुंबई से आए हुए कलाकार विवेक वडेया व उनके ग्रुप ने अपने गायन से सबका मनमोह लिया। रंगारंग का आयोजन में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, सिडबी, यूनियन बैंक ऑफ, बैंक ऑफ बड़ौदा, टैली केयर, करौली डायग्नोस्टिक्स, कार्तिक स्टील्स, एस एस पब्लिक स्कूल, जे एस पब्लिक स्कूल की सहभागिता रही। इस अवसर पर शाखा उपाध्यक्ष सीए. नीरज कुमार सिंह, शाखा सचिव वैभव मेहरोत्रा, शाखा सिकासा अध्यक्ष सीए. सोम दत्ता रघु, शाखा कोषाध्यक्ष विकास द्विवेदी, शाखा कार्यकरिणी सदस्य सीए अनिल कुमार अग्रवाल, एवं पूर्व अध्यक्ष सीए ब्रजेश जयसवाल, सीए रवि कुमार सिंह, सीए शिशिर उपाधयाय, सीए जय प्रधवानी, सीए सुदेशना बसु, सीए मुकुल शाह, सीए रश्मि केशरवानी सीए राहुल कुमार सिंह, सीए मोहित यादव आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *