वाराणसी। अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सावन के तीसरे सोमवार को बांसफाटक स्थित शापुरी मॉल के पास अग्रवाल धर्मशाला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल के सहयोग से कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन करने आने वाले समस्त दर्शनार्थियों को निःशुल्क फलाहार वितरण किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन के पश्चात शिविर में आकर फलाहार ग्रहण किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल की अध्यक्षता में दर्शानार्थियों को फलाहार में प्रसाद स्वरुप स्वादिष्ट शुद्ध तले हुए आलू एवं मिष्ठान एवं अनारदाना एवं शीतल जल पिलाया गया। शिविर पधारे समस्त बाबा भक्तों ने सुबह से दोपहर तक फलाहार एवं शुद्ध जल ग्रहण किया।

ट्रस्ट संरक्षक एवं श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ने समस्त काशीवासियों के लिए बाबा विश्वनाथ से मंगलकामना की प्रार्थना के साथ काशी में पधारे बाबा भक्तों को फलाहार खिला कर सेवा भाव से पुण्य कार्य में सहयोग किया। अध्यक्षता प्रद्युम्न अग्रवाल, स्वागत सलिल अग्रवाल, संचालन आमोद अग्रवाल और संयोजन नारायन अग्रवाल सीए, विनय अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, डॉ रचना अग्रवाल , पीयूष अग्रवाल , डॉ मधु अग्रवाल, डॉ अजय अग्रवाल, सोनी अग्रवाल ,अजय कृष्ण अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल अतुल गोयल, पंकज अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, सुंदर जालान, सुनील अग्रवाल (आरा) कुश चौधरी, दीपक अग्रवाल, शिवाला आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *