रिपोर्ट संदीप सेठ

 

वाराणसी।9 अगस्त 1942 का दिन जब महात्मा गांधी के नेतृत्व वाली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा देश के युवाओं का आह्वान किया कि अब वह समय आ गया है कि अंग्रेज देश को छोड़कर चले जाएं । महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा देते हुए कहा कि इसी सिद्धांत पर चलने से ही आजादी मिल पाएगी ।

15 अगस्त 1947 वह दिन आया जब भारत के लिए जश्न का दिन था। जिस दिन हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली। उक्त बातें छात्र सैनिकों को संबोधित करते हुए महाबोधि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहीं ।

इस अवसर पर छात्र सैनिकों ने 100 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वाधान में क्विट इंडिया मूवमेंट साइकिल रैली निकालकर यादों को ताज किया ।यह रैली महाबोधि इंटर कॉलेज , सारनाथ से निकलकर केंद्रीय उच्च तिब्बती संस्थान ,पहाड़िया मंडी , पुलिस लाइन तिराहा ,गोलघर कचहरी अधिकारी कार्यालय सर्किट हाउस होते हुए वापस विद्यालय पर आकर समाप्त हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *