
गोरखपुर। शुक्रवार की भोर में पोता ने अपने दो दादा व दादी की कथित फावड़ा से मार कर हत्या कर दी। दादा,दादी के ऊपर हमला करने से पहले घर के बाहर बधे भैस के बच्चे पर हमला किया। झंगहा थाना शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झंगहा थाना क्षेत्र के मोती राम अड्डा के निवासी दादा कुबेर मौर्या लगभग 70 वर्ष, दादा साधु मौर्या लगभग 69 वर्ष,दादी द्रौपदी देवी लगभग 68 वर्ष,को पौत्र राम दयाल मौर्या पुत्र विजय बहादुर ने फावड़ा से काटकर निर्मम हत्या कर दिया।
रामदयाल मौर्या मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।
