
वाराणसी। मंगलवार को कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने “आपका विधायक आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत रामनगर के बघेलीटोला क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर आमजन से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और वह लगातार जनसंवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान करते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार के गत आठ वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी भी विधायक सौरभ श्रीवास्तव द्वारा नागरिकों को दी गई। साथ ही रामनगर और काशी के समग्र विकास के लिए स्थानीय निवासियों से उनके सुझाव भी आमंत्रित किए गये।
जनसंपर्क कार्यक्रम में भाजपा के महानगर मंत्री डॉ. अनुपम गुप्ता, वरिष्ठ नेता नंदलाल चौहान, अशोक जायसवाल व संतोष द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह बघेल, पार्षद लल्लन सोनकर, पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव, सृजन श्रीवास्तव, जितेंद्र पांडेय, राजकुमार सिंह, रितेश पाल, संतोष गुप्ता, रितेश राय, जय सिंह चौहान, कुलदीप सेठ, गोविंद चौहान, उदय बिहारी श्रीवास्तव, भैया लाल सोनकर, उमेश बाल्मीकि, जितेंद्र सिंह, विक्की, शिवांग सिन्हा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।












Leave a Reply