उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का बुधवार को आगमन

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह आज मंगलवार को लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा चलकर रात्रि 8:30 बजे सर्किट हाउस वाराणसी पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करने के पश्चात 14 मई दिन-बुधवार को मंत्री दिनेश प्रताप सिंह चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में प्रातः 10:00 बजे से वाराणसी, आजमगढ़ एवं विंध्याचल मंडल की आयोजित मंडलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी-2025 में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात मंत्री अपराह्न 2:00 बजे गुरुधाम कॉलोनी, भेलूपुर स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में मंडी, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात अपराह्न 3:30 बजे लखनऊ के लिए सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *