वाराणसी। सर सुन्दर लाल चिकित्सालय के नर्सिंग स्टाफ को नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से मंगलवार को आपदा प्रबंधन और हवाई हमले से बचाव प्रशिक्षण दिया गया। हवाई हमले के दौरान सायरन बजने के बाद बचाव के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। हवाई हमले के समय चिकित्सालय में बचाव के उपाय बताए गए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. केके गुप्ता की देखरेख और संयोजक प्रकाश शर्मा,अमित उपाध्याय थे। मुख्य अतिथि सहायक उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह ने सिविल डिफेंस के कार्य और उद्देश्यों से अवगत कराया। एडीसी इरफानुल होदा ने विभिन्न प्रकार की आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने गैस सिलेंडर आग से बचाव और फायरमैन लिफ्टिंग की भी जानकारी दी। हवाई हमलें के दौरान आईसीयू मरीजों और अस्पताल में भर्ती जनरल मरीजों को कैसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाय का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर एडीसी विवेक कुमार, स्टाफ आफिसर डा.अंकुर चड्डा, अमित उपाध्याय समेत अन्य वार्डेन और स्वयंसेवक मौजूद थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन डिविजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने किया।