
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा संगठन (बरेका ) की ओर से मास्टर ट्रेनर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। मास्टर्स ट्रेनर्स प्रशिक्षण के लिए 91 शिक्षक/शिक्षिकाओं को नामित किया गया था। दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के तहत 15-16 मई को जिले के विभिन्न विद्यालयों से नामित 91 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। जिससे विद्यालयों में आपदा के पूर्व छात्र/छात्राओं को प्रशिक्षित करते हुए आपदा से बचाव के उपाय बताए गए। नागरिक सुरक्षा नियंत्रक बरेकि अनुज कटियार के निर्देशन में चलाया गया। जिसमे नागरिक सुरक्षा इतिहास, सीपीआर, प्राथमिक उपचार, मॉडल रूम भ्रमण, अग्नि शमन सेवाओं के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा संगठन के वरिष्ठ निरीक्षक एसएन मिश्रा, सुनील कुमार, उमेश श्रीवास्तव, विद्यासागर पाण्डेय और अन्य सदस्यों द्वारा प्रशिक्षण में सहयोग किया गया।
