वाराणसी। नागरिक सुरक्षा की ओर से शुक्रवार को रामनगर स्थित होमगार्ड कमांडेंट ट्रेनिंग सेंटर में सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया। उप नियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह और सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार ने 100 होमगार्ड के जवानों को नागरिक सुरक्षा नागरिक सुरक्षा का सामान्य प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे हवाई हमले की चेतावनी और सायरन बजने के बाद जमीन पर लेट कर पोजिशन लेने,आईबी बम, बमबारी और उससे होने वाली हानियों से होमगार्ड के जवानों को प्रशिक्षण दिया गया।
