वाराणसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पंजीकरण संख्या 1160 के जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष सुनील कुमार तथा जिलामंत्री लाल चंद सेठ के नेतृत्व में हू। बैठक में वाराणसी जनपद के जिला कोषाध्यक्ष मदन लाल तथा अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे

बैठक के दौरान पिण्डरा ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर जितेन्द्र बहादुर सिंह (सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय धनखरी, पिण्डरा) को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। साथ ही ब्लाक मंत्री सोनू विश्वकर्मा (सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय संविलयन विद्यालय, बरवां, पिण्डरा) का भी चयन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संघ के पटल पर आस्था व निष्ठा की शपथ लेते हुए शिक्षक हित में निरंतर सहयोग व कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर मणिमा श्रीवास्तव, अजीत भारद्वाज, संजय गुप्ता, एवं अवनीश्वर सिंह, कृष्णचंद्र सिंह, सतीश यादव, जितेन्द्र कुमार सिंह, दिनेश पटेल, दिलीप कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *