वाराणसी ।सोमवार को कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय के चित्रकला विभाग की बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्राओं ने चित्र प्रदर्शनी के आयोजन किया। ‘चित्रांकन-दी आर्ट क्लब‘ का उद्घाटन प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने किया।

चित्रकला बी.ए. प्रथम वर्ष की सभी छात्राओं के द्वारा पूरे वर्ष कक्षा में बनाए गए चित्रों के अलावा भारतीय लोक चित्रकला एवं पारम्परिक हस्तनिर्मित बांधनी-बंधेज जैसी मनमोहक कलाओं का भी प्रदर्शन किया गया।

बिहार राज्य की मधुबनी, मध्य प्रदेश की गोंड तथा महाराष्ट्र की वर्ली लोक एवं जनजातीय कला के चित्र दर्शको के आकर्षण का केंद्र रहे। बांधनी के दुपट्टे और रूमाल भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।

जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण रखने के साथ प्राचार्या ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

महाविद्यालय के अन्य शिक्षक -शिक्षिकाओं ने भी चित्रों की सराहना की और छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

प्रदर्शनी के आयोजन विभाग की शिक्षिका डॉ वर्षा सिंह और डॉ नेहा वर्मा के निर्देशन में किया गया।

प्रदर्शनी में डॉ शांता चटर्जी, प्रो पूनम पाण्डेय, डॉ कल्पना आनन्द, डॉ अंजूलता सिंह, प्रो इन्दू उपाध्याय, डॉ सपना भूषण, डॉ प्रियंका, डॉ सरोज उपाध्याय, डॉ अनू सिंह, डॉअंशु शुक्ला, डॉ पूर्णिमा, डॉ शुभांगी श्रीवास्तव, डॉ प्रीति विश्वकर्मा, डॉ गौतम भारती, डॉ प्रियंका पाठक, डॉ आरती चौधरी, डॉ शशी प्रभा कश्यप और डॉ मंजू कुमारी आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।

प्रदर्शनी में विभाग की लगभग 15 छात्राओं की कृतियों को प्रदर्शित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *