वाराणसी। इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी सोमवार को संत कंवरराम सिंधु युवा समिति के संयोजन में आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर अमरनगर कुटिया सोनिया में आयोजित गया। डॉक्टरों का स्वागत इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति विजय शाह एवं संत कंवरराम सिंधु युवा समिति के अध्यक्ष जय लालवानी ने किया। रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ संजय राय के अनुसार नेत्र परीक्षण एक अत्याधुनिक नेत्र मोबाइल वैन में चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया। शिविर में 135 लोगों का नेत्र परीक्षण हुआ जिसमें जाँच उपरान्त 15 मोतियाबिंद के मरीज मिले। मोतियाबिंद के मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतू आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल हरहुआ में भर्ती कराया गया जहाँ आज ही उनका उपचार शुरू कर ऑपरेशन भी किया गया। शिविर में अन्य मरीजों को नेत्र जाँच कर चश्मे का नंबर दिया गया एवं दवा से उपचार भी हुआ। शिविर में जेपी बालानी, डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, जय लालवानी,सुनीत रामनानी, रतन राजवानी,वेदमूर्ति शास्त्री, रोहित बलानी, राम गोपाल त्रिपाठी, डाॅ. एसएस गांगुली,मृत्युंजय चक्रवर्ती,शेषनाथ राय, कमल किशोर तिवारी,सुनील वाध्या, कमल हरचानी, पवन शादीजा, राजकुमार वाधवानी,डॉ. सुनील मिश्रा, डॉ. पीके सिंह आदि ने अपना ने विशेष सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *