
वाराणसी। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं अंगोला देश के राष्ट्रपति श्री João Lourenço जी के समक्ष वाराणसी के प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय सितार वादक देवब्रत मिश्र का सितार वादन हैदराबाद हाउस नई दिल्ली में संपन्न हुआ, प्रधानमंत्री जी ने देवब्रत मिश्र के सितार वादन से प्रसन्न हो कर भूरी भूरी प्रशंसा की।
देवब्रत मिश्र बनारस के संगीत की ध्वजा पूरे विश्व में फैला रहे है।
आपके पिता वरिष्ठ सितार वादक पद्मश्री पंडित शिवनाथ मिश्र जी है
आपने अपने पुत्र कृष्णा मिश्र को भी सितार वादन में निपुण किया है । आप तीनों तीन पीढ़ी का सितार वादन एक मंच पर प्रस्तुत करते है।
