वाराणसी। जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार एवं अपर पुलिस आयुक्त डा0 एस् चन्नप्पा द्वारा संयुक्त रूप से मैदागिन चौराहा से कालभैरव चौराहा,विश्व वे विश्वेश्वरगंज मण्डी हरतीरथ, आदमपुर, धनेसरा, होते हुए गोलगड्ढा तिराहे तक एवं आस-पास केे संवेदनशील स्थानों का पैदल गश्त करते हुये निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण/भ्रमण के दौरान बेतरतीब खडे वाहनो/अतिक्रमण के सम्बन्ध में सम्बन्धित थाना प्रभारी एवं सम्बन्धित चौकी प्रभारी को कठोरता पूर्वक विधिक कार्यवाही करने एवं अतिक्रमण मुक्त किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उक्त निरीक्षण/भ्रमण के दौरान श्री गौरव कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त, चेतगंज, कमिश्नरेट वाराणसी एवं सम्बन्धित थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *