
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा के वार्डेन और स्वयंसेवकों ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में विश्व योग दिवस पर योग किया। श्री विश्वनाथ धाम में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डिवीजनल संजय कुमार राय के नेतृत्व में नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के वार्डेन और स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया और नियमित योग करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य एवं प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शुभारंभ किया। इस मौके पर एमएलसी हंस राज विश्वकर्मा, कमिश्नर , जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर आलोक कुमार वर्मा, डिप्टी कंट्रोलर जितेन्द्र देव सिंह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी थे। इस मौके पर स्क्रीन पर प्रधानमंत्री का योग दिवस लाइव कार्यक्रम का प्रसारण भी किया गया। योग दिवस पर शामिल सैकड़ों की संख्या में लोगों ने योग किया।
इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,कंचन गुप्ता, गोपाल मुखर्जी,अयन बोस, अंजनी सिंह,जय प्रकाश जायसवाल, अजय यादव, सुबोध राय, मनीष सिंह,बृजेश सिंह,गोपी चंद, स्वयं गुप्ता, अनुष्का,रीना बोस आदि शामिल हुए।
