वाराणसी ।विश्व योग दिवस पर पतंजलि योग पीठ हरिद्वार व्दारा संचालित योग कक्षा परी वेलनेस केंद्र डाफी में योग दिवस केंद्र के संस्थापक पूर्व कुलपति प्रोफेसर के एन यादव सानिध्य में बड़े ही भव्यता के साथ मनाया गया। योग कक्षा के गुरु पूर्व मेजर सतीश सिंह तथा सहयोगी अजय कुमार सिंह और योग कक्षा की लीडर श्रीमती बीनू मिश्रा ने संस्थापक के एन यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर परी वेलनेस केंद्र के संरक्षक योगेश यादव,अजय, पीयूष ,सहित बहन अंजली, उषा , सरोज, अलका सहित बहुत से योगियों ने योग अभ्यास किया।

इस अवसर पर अमित सिंह की उपस्थिति गरिमामयी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *