
वाराणसी। मीरा फाउंडेशन और जेटली ताइक्वांडो क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बघवानाला में रविवार को आयोजित निःशुल्क जूडो एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन संतोष सेठ मंडल, अंकिता जेटली (एमडी, जेटली ताइक्वांडो क्लब), धनंजय श्रीवास्तव (वरिष्ठ खिलाड़ी), वंदना मेहरोत्रा (डार्ट सदस्य), तनिष्का मेहरोत्रा, सिद्धि पाठक, विराट मेहरोत्रा ने किया। शिविर में 60 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ताइक्वांडो के विभिन्न दावों और आत्मरक्षा के गुर सीखे। शिवांगी, देवा, आयुष, नीरज, कोमल, सिद्धि, मनोज, नंदिनी, अजय, दीपा, विजय टाटा, संजय आदि थे। कार्यक्रम प्रबंधक दीपशिखा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
