वाराणसी। गोल्डेन इंडिया पब्लिक स्कूल नरोत्तमपुर एवं डाफी सिटी ब्रांच, सामने घाट लंका में रविवार को शिक्षक दिवस समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। दोनों ब्रांचों के छात्रों ने अपने-अपने कक्षा में केक काटकर भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. विनोद चतुर्वेदी ने डॉ. राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षक और छात्र के बीच व्यवहार अत्यंत सरल होना चाहिए। शिक्षक तभी सच्चा गुरु है, जब वह अज्ञानता रूपी अंधकार को मिटाकर छात्रों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाए।

उन्होंने शिक्षकों को डॉ. राधा कृष्णन के आदर्शों का अनुकरण करने के लिए प्रेरित किया और छात्रों से गुरुजनों के प्रति सम्मान प्रकट करने का आह्वान किया। उप प्रबंधक राजनारायण तिवारी ने कहा कि किसी भी छात्र को पूर्ण मानव बनाने की कोई फैक्ट्री नहीं है। विद्यालय ही एक ऐसी संस्था है जहां शिक्षक अपने मार्गदर्शन से छात्रों को मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण बनाता है।

इस अवसर पर डॉ. विनोद चतुर्वेदी ने सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ममता शर्मा ने डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान तभी सार्थक है जब छात्र अपने कार्यों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कर प्रस्तुत करें।

संचालन शिशिर कुमार सिंह, अनामिका तिवारी एवं अर्पिता तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। समापन प्राचार्या श्रीमती ममता शर्मा ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के एडमिन मैनेजर स्वतंत्र कश्यप, कोऑर्डिनेटर सौरभ चतुर्वेदी, रीना घोष, संतोष पटेल, रेनू यादव, संजना श्रीवास्तव, शशिकांत पांडेय, अंजलि पांडेय, नेहा सिंह, नेहा चौबे, स्नेहलता तिवारी, अभिजित, दीपू, श्रीकांत तिवारी, लकी त्रिपाठी, सावित्री सिंह, अर्पिता सिंह, अनामिका राय, प्रीतम पांडेय, दीपांजलि सिंह, लालव्रत विश्वकर्मा, प्रभावती, मंजूलता, विनोद, धर्मेंद्र, राकेश, आशा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *