वाराणसी।नागरिक सुरक्षा कोतवाली प्रखंड पोस्ट नंबर 7 की एक बैठक रविवार को प्रखंड के ICO श्री वासुदेव मंडलीकर जी के निवास स्थान पर संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से चीफ वार्डन श्री विनोद गुप्ता जी डिवीजनल वार्डन ,श्री कन्हैया लाल यादव ,चेतगंज प्रखंड के डिवीजनल वार्डन श्री मंगला प्रसाद गुप्ता , प्रखंड के डिप्टी डिवीजनल वार्डन श्री शैलेश सिंह, स्टाफ अफसर श्री चंदन चौधरी , मुख्यालय कार्यालय से श्री अमूल श्रीवास्तव, I C O श्री वासुदेव मंडलीकर सहित पोस्ट के सेक्टर वार्डन, अग्निशमन दल के सदस्य, प्राथमिक चिकित्सा दल के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सेक्टर वार्डन अश्वनी सिंह, रवि शंकर सिंह, विक्रम सिंह ,आशीष मेहरोत्रा, श्याम सेठ, राजेश अंगुरिया ने उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारीयों का माल्यार्पण अंग वस्त्रम से स्वागत किया।

बैठक में चीफ वार्डन ने नियुक्ति , नवीनीकरण और प्रशिक्षण के संदर्भ में विस्तृत रूप से चर्चा किया।

बैठक का संचालन पोस्ट वार्डन श्याम सुंदर धन्यवाद प्रकाश विक्रम सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *