
वाराणसी। सोमवार को विश्व हिंदू महासंघ द्वारा आयोजित राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन अवैद्यनाथ महाराज जी की 11वीं पुण्यतिथि मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभिषेक केसरी (लकी) की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत मुकेश नाथ महाराज जी एवं प्रदेश अध्यक्ष व सुरक्षा प्रकोष्ठ के नागेश्वर प्रसाद मिश्रा रहे। आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के अन्य कई पदाधिकारी लोग मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने वाले जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय जौहरी जिला महामंत्री अनूप राय अनुपम,जिला मंत्री विनय मजूमदार, जिला संगठन मंत्री मनोज कसेरा, जिला मंत्री स्वरूप कुमार आदि अन्य कई पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
