
जौनपुर।बक्सा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में सक्षम काशी प्रांत प्रशिक्षण वर्ग का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सुरेश जी राष्ट्रीय महासचिव, सक्षम, रामचंद्र जी प्रांत प्रचारक प्रमुख एवं वेंकट जी राष्ट्रीय प्रभारी, दिव्यांग जन सेवा केंद्र ने किया। संचालन प्रयाग दत्त जी काशी प्रांत सह सचिव ने किया।
इस अवसर पर प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचंद्र जी ने संघ
के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर पाँच महत्वपूर्ण परिवर्तनों
के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण वर्ग में 12 जिलों से आए सभी कार्यकर्ता शामिल रहे। सत्र में लगभग 200 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
समापन सत्र का उद्बोधन बांकेलाल क्षेत्र गौ सेवा प्रमुख द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पुष्पराज जिलाध्यक्ष भाजपा, डॉ. सुभाष जिला संचालक, सेवा भारती, अनिल जिलाध्यक्ष, सेवा भारती, डॉ. सुरेश कनौजिया निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र, बक्शा, जौनपुर , घनश्याम पांडे प्रांत सचिव सक्षम, राधा सिंह प्रांत महिला प्रमुख सक्षम,डॉ सुधाकर दुबे सक्षम प्रमुख, मछलीशहर तहसील रोहित विभाग मंत्री, सेवा भारती सहित प्रांत के सक्रिय महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
