वाराणसी। शुक्रवार को आरएमएफ ओपन यूनिवर्सिटी इंडिया एवं ईस्ट वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में इंटरनेशनल एक्सीलेंस मीडिया सोशल अवार्ड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज सेवा और मीडिया क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में समाजसेविका मंजू सिंह,कोमल सिंह ,नजीबुद्दीन खान, पत्रकार राजू वर्मा ,देवेंद्र श्रीवास्तव प्रमुख रहे। इन सभी को यूनिवर्सिटी की ओर से अवार्ड सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

आयोजकों ने बताया कि यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने समाज और मीडिया के क्षेत्र में अपनी सक्रियता से सकारात्मक परिवर्तन और जनजागरूकता लाने का कार्य किया है।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने सभी सम्मानित हस्तियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *