
भदोही। गुरुवार को इंडो अमेरिकन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, वाराणसी डेस्क के मैनेजिंग कमेटी की वार्षिक बैठक निवर्तमान चेयरमैन सी.ए. अशोक कुमार ठुकराल की अध्यक्षता में अत्यंत गहमागहमी के बीच भदोही स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई।
सत्र 2025-2026 के लिए मैनेजिंग कमेटी के सर्व सम्मति से चुनाव किया गया।
जिसमें चेयरमैन बी. एन. जॉन,
वाईस चेयरमैन भृगु नारायण दुबे, वाईस चेयरमैन द्वितीय खा़कसार आलम,मैनेजिंग कमेटी डॉ. अनीता पी. डे, भरत कुमार अग्रवाल,अलोक कुमार बरनवाल, भृगु नारायण दुबे, इम्तियाज़ अहमद, खाकसार आलम, भरत लाल मौर्या, रेयाजुल हुसनैन, सी. ए. ब्रजेश कुमार जायसवाल, डॉ. पी. वी. राजीव, सी. ए. सुरेश आहूजा, श्री संदीप तुलस्यान को चुना गया।
एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो ने तत्काल प्रभाव से अपना पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर उपस्थित एसोसिएशन के निवर्तमान चेयरमैन सी. ए. अशोक कुमार ठुकराल, पूर्व चेयरमैन विनय कुमार शुक्ला, सी. ए. सुदेशना बासु, श्री आर. के. गोयल एवं एसोसिएशन के क्षेत्रिय कमेटी, नई दिल्ली के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन सी. ए. शिशिर उपाध्याय तथा राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य अहसान आर. खान ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई दी एवं भविष्य के लिए शुभकामनाये दी।
तत्पश्चात नवर्निर्वाचित चेयरमैन बी. एन. जॉन ने बताया कि पिछले वर्ष एसोसिएशन ने उद्यमियों के लिए अनेक उपयोगी सेमिनार का आयोजन किया, जिसका भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने पूर्ण लाभ उठाया। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सभी सदस्यों के सहयोग से आई.ए.सी.सी. वाराणसी डेस्क आगे भी संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच औद्योगिक, आर्थिक, व्यावसायिक और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। वाराणसी डेस्क विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के कंपनियों को इंडिया में इन्वेस्ट करने के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य करेगा, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में।
नवनिर्वाचित चेयरमैन बी. एन. जॉन एवं वाईस चेयरमैन भृगु नारायण दुबे एवं खा़कसार आलम ने बताया कि आई. ए. सी. सी. वाराणसी डेस्क अपने सदस्यों के व्यापारिक समस्याओ को दूर करने के लिए कटिबद्ध है, एवं सभी सदस्यों के सहयोग से एसोसिएशन को नई ऊचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेगा।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि इसके साथ ही आई. ए. सी. सी. अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए विद्यार्थीओ एवं समाज के अन्य वर्गो के लिए भी कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।
इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव इत्यादि सदस्य भी उपस्थित थे।
