वाराणसी।काशी रामजन्म भूमि आंदोलन के नायक हिंदू हृदय सम्राट श्रद्धेय अशोक सिंहल जी की 99 जयंती मणिकर्णिका घाट स्थित सिद्ध पीठ श्री नरसिंह मठ में मनाई गई।

कार्यक्रम का प्रारंभ वेद भगवान का पूजन अशोक सिंहल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर वैदिक विद्यार्थियों द्वारा मंगलाचरण किया गया तथा वेद के प्रचार प्रसार एवं संरक्षण तथा वेद विद्यालय के प्रति समर्पित काशी के पांच विभूतियों सर्वश्री श्याम सुंदर सिंह, आशुतोष अग्रवाल, ओम कृष्णदास अग्रवाल ,समर्थ केसरी एवं सतीश कुमार सिंह को वेद सेवक सम्मान से नवाजा गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री नितिन भारत जी (प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद) ने श्रद्वेय अशोक सिंहल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अलीगढ़ के प्रतिष्ठित परिवार में 27 सितंबर 1926 को इनका जन्म हुआ था बचपन से ही धार्मिक तथा साहसी थे विद्यार्थी जीवन में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने तथा बाद में विश्व हिंदू परिषद का दायित्व मिला यहां पर गौ रक्षा आंदोलन के साथ ही श्री राम जन्मभूमि आंदोलन का नेतृत्व करते हुए संपूर्ण विश्व के हिंदू समाज को संगठित किया उनकी अंतिम इच्छा घर-घर पहुंचे वैदिक शिक्षा थी इसके लिए अशोक जी काशी सदैव आते थे और यहां पर वैदिक विद्वानों के साथ बैठना तथा उनका सानिध्य प्राप्त करना होता था।

विशिष्ट अतिथि श्री कुंवर भगत सिंह जी (SRJ शिक्षा विभाग )ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य अशोक सिंहल जी जितने विशाल थे उतने ही कार्यकर्ताओं के लिए सरल सुलभ थे वे सदैव कार्यकर्ताओं का अभिभावक की तरह मार्गदर्शन करते थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मूर्धन्य वैदिक विद्वान श्री शेखर द्रविड़ जी ने किया।

संचालन वेद नगरी काशी के विजय चौधरी एवं हर कृष्ण दास गुजराती तथा धन्यवाद प्रकाश श्री परशुराम उपाध्य ने किया इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत सर्वश्री दिनेश भारद्वाज , कमल कुमार सिंह , विकास मेहरा ,अमित अग्रवाल ,प्रभात मेहरोत्रा डा राजेश जायसवाल संजय विश्वंभरी (पार्षद) ,गौरव वही ,बृज किशोर दास,रमेश सिंह, कन्हैया सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, उमेश मिश्रा, विनोद शर्मा,( जिला संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद) नलिन नयन मिश्र ,(पार्षद) कनक लता मिश्रा ,राजू वर्मा सहित काशी के गणमान्य नागरिक एवं वैदिक विद्यार्थी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *