रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय 

 

आजमगढ़।बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस के लिए आधुनिक मॉडल का जिम का सदर विधायक ने फीता काट कर शुभारंभ किया।

शनिवार को शहर के रेलवे स्टेशन तिराहे स्थित शारदा कटरा में हवन पूजन से द आयरन गैरेज जिम का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री, सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। सदर विधायक ने संचालक शशांक सिंह को जिम के शुरू किए जाने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।

जिम के प्रोपराइटर ने बताया कि विगत छः सालों में जिम के दौरान मैंने जिन कठिनायों का अनुभव किया।मैं नहीं चाहता कि कोई और उन परिस्थितियों का सामना करे। इन सब ध्यान रखते हुए व्यक्तिगत प्रशिक्षण, पोषण सलाहकार, पेयजल, चेंजिंग और लॉकर रूम की व्यवस्था किया गया है। महिलाओं के लिए अलग से समय निर्धारित किया गया है। शुभारंभ अवसर पर सीमा सिंह, शिखा सिंह, शीला सिंह, आयुष सिंह, रामबचन सिंह, शिवम सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *