रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय 

 

आजमगढ़ ।शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शारदीय नवरात्रि के षष्ठी पावन पर्व पर शनिवार को शहर के पूराजोधी स्थित काली माता मन्दिर प्रांगण में दुर्गा देवी के भजन – कीर्तन का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल रहे। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी नगर के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी रीना गुप्ता ने किया था। जय मां सर्वेश्वरी ग्रुप के कलाकारों ने माता के सम्मुख गीत व भजन की प्रस्तुति कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान गणेश एवं मां काली की महाआरती किया गया। भक्तगण को महाप्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में दिलीप श्रीवास्तव, कीर्ति गुप्ता शीतल वर्मा, कंचन पाठक, शैल राय, बैजयंती बरनवाल, उषा बरनवाल, श्रीराम गुप्ता, देवांश गुप्ता, रीना जायसवाल, डा नेहा दुबे सहित बड़ी संख्या में भक्त गण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *