
वाराणसी। आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल एवं रोटरी क्लब वाराणसी डाउन टाउन के सहयोग से मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, लल्लापुरा, में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक संदीप गुप्ता एवं पीयूष अग्रवाल ने बताया कि इस कैम्प में मोतियाबिंद के
लगभग 95 से ज़्यादा मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तम अग्रवाल एवं विशिष्ठ अतिथि असिस्टेंट गवर्नर अमर अग्रवाल रहे।
रोटरी डाउन टाउन के अध्यक्ष सिद्धार्थ जैसवाल, नेहा कक्कड़ सचिव आकाश कनोडिया,
समीर बर्मन, हेमंत अग्रवाल, प्रबोध मेहरा, पुलकित जैन,रमेश गुप्ता,कौशल नागर,अनुज भार्गव,अमित गुजराती, विनय सेठिया, उमंग दारुका, आकाश गोयंका आदि लोग मौजूद थे।
शिविर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया था ।यह शिविर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को नई दृष्टि और जीवन में उजियारा देने का अवसर प्रदान करेगा। आयोजकों का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति गरीबी या असमर्थता के कारण दृष्टि से वंचित न रहे।
