
उत्तर प्रदेश।मीडिया और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु दो वरिष्ठ विभूतियों सभाजीेत यादव और सुनील कुमार गुप्ता को अंतरराष्ट्रीय सम्मान “International Excellence Media Social Award Certificate” से नवाजा गया।
यह सम्मान RMF Open University India एवं East West International University (USA) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। दोनों विभूतियों को यह सम्मान समाज में मीडिया सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए दिया गया।
सम्मान पत्र पर Vice Chancellor Dr. P.L. Kirke (East West International University), Prof. Dr. Krishn KS RMS HRH Prince Deshrat Bikram, LN (Vice Chancellor RMF Open University) एवं Global Peace Ambassador Dr. Pankaj Srivastava (National President, RMF) उपस्थित थे
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि ऐसे सम्मान प्रेरणा स्रोत हैं और समाज को दिशा देने वाले व्यक्तित्वों को पहचान दिलाते हैं।
सभाजीेत यादव और सुनील कुमार गुप्ता ने इस सम्मान को समाज के लिए समर्पित करते हुए कहा कि वे आगे भी जनहित में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।
यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
