वाराणसी। काशी के भजन कीर्तन मंडली ने रविवार को दुर्गा कुंड स्थित दुर्गा मंदिर के परिसर में जय सियाराम राम जय सियाराम का कीर्तन भजन कर भक्तजनों को खूब थिरकाया।

भजन कीर्तन में शामिल भक्तगण पारम्परिक ढोल मजीरा संग कीर्तन भजन करते हुए नृत्य कर मां से आशीर्वाद प्राप्त किया।

भजन कीर्तन मंडली के प्रमुख जितेन्द्र खनेजा बबलू ने बताया कि हम सभी भक्त गण की इच्छा जागृत हुआ कि इस रविवार को माता रानी दुर्गा मां के परिसर में भजन कीर्तन कर माता रानी का आशीर्वाद लिया जाए।

भजन कीर्तन का आयोजन रविवार को सांयकाल पांच बजे से सात बजे तक चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *