
वाराणसी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र द्वारा श्री दुर्गा पूजा समिति, वरुणापुल दुर्गा पूजा परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो प्रसारण “मन की बात” का 126वाँ संस्करण सामूहिक रूप से सुना गया। नवरात्रि पर मां जगतजननी की आराधना के साथ यह कार्यक्रम हुआ। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भगत सिंह की जयंती पर उनके साहस और बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय नौसेना की दो साहसी महिलाओं के योगदान का उल्लेख किया तथा नवरात्रि में माता रानी की साधना से शक्ति प्राप्त करने का संदेश दिया। “वोकल फॉर लोकल” के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने जीएसटी कटौती और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने की अपील की। भाजपा नेता श्रीप्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में कार्यर्ताओं ने दुकानों पर केंद्र सरकार की ओर से घटाई गई जीएसटी दरों से संबंधित स्टीकर लगाए और ग्राहकों व स्थानीय लोगों को सरकार की जनहितकारी नीतियों की जानकारी दी। नेतृत्व अनूप जायसवाल ने किया। संचालन सोमनाथ विश्वकर्मा, धन्यवाद ज्ञापन ओम प्रकाश यादव बाबू ने किया। इस अवसर पर सुनील कनौजिया, शंकर जायसवाल, शैलेंद्र श्रीवास्तव मुन्ना विपुल कुमार पाठक (प्रचार प्रसार प्रमुख, विहिप काशी महानगर उत्तर), सुजीत गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता लड्डू, राजेश दुबे, जयकिशन गुप्ता, संतोष विश्वकर्मा, विजय गुप्ता, अमरनाथ विश्वकर्मा आदि थे।
