
वाराणसी ।राष्ट्रीय सेवा योजना वसंत कन्या महाविद्यालय की चतुर्थ इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर शुभांगी श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व ,उद्देश्य एवं इतिहास के विषय में छात्राओं को बताया। महाविद्यालय परिसर में अनार , अमरूद ,नीम ,मीठी नीम, आदि पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ लिया गया ।
एनी बेसेंट जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम संयोजिका डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने निबंध प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग दिया। जिसमें प्राचार्या डॉक्टर रचना श्रीवास्तव एवं महाविद्यालय के प्रबंधिका श्रीमति उमा भट्टाचार्य, डॉक्टर निहारिका लाल ,डॉक्टर गरिमा उपाध्याय ,डॉक्टर इंदु उपाध्याय डॉक्टर अंजू सिंह , डॉक्टर प्रतिमा सिंह सहित लगभग सौ राष्ट्रीय स्वयंसेविका उपस्थिति रही।
राष्ट्र निर्माण में महिला शिक्षा की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें स्वयं सेविकाओं ने प्रतिभागिता की । निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉक्टर पूर्णिमा सिंह अंग्रेजी विभाग एवं डॉ राजलक्ष्मी जायसवाल हिंदी विभाग ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । नारी शक्ति नारी स्वाभिमान विषय पर डॉक्टर शशिकेश कुमार गोंड इतिहास विभाग वसंत कन्या महाविद्यालय ने अपने विचार रखें । जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के विषय में बताते हुए देश की वीरांगनाओं के विषय में बताया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर शुभांगी श्रीवास्तव ने किया।
