
आज़मगढ़।समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए “समर्पण सेवा संगठन” के संस्थापक और डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ मंत्री दीपक पाठक माइकल के जन्मदिवस के अवसर पर मंडलीय जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में संगठन के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसआईसी ओम प्रकाश सिंह, ब्लड बैंक अधीक्षक और सत्यम गुरु ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
दीपक पाठक ने बताया कि यह कार्यक्रम विगत चार वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और संगठन का नाम पहले “सत्यमेव जयते” हुआ करता था, जिसे अब बदलकर “समर्पण सेवा संगठन” कर दिया गया है।
दीपक पाठक ने मीडिया से कहा कि संगठन का मकसद जिले में जरूरतमंदों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि संगठन की यह पहल आगे भी निरंतर जारी रहेगी और समाज सेवा को यह प्राथमिकता दी जाती रहेगी।इस मौके पर रक्तदान करने वालों में हिमांशु पाण्डेय, निखिल चतुर्वेदी, आत्मा पाण्डेय और दीपक सिंह सहित अन्य युवा शामिल रहे।
