वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय ब्लड बैंक में स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 17 यूनिट रक्तदान किया। स्वागत डिवीजनल वार्डेन एस.के राय ने किया। शुभारंभ सीएमएस डा.आर.एस राम, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जेडी सिंह और चीफ वार्डेन विनोद गुप्ता ने किया। सीएमएस ने रक्तदान करने के फायदे से अवगत कराया। बताया कि एक यूनिट से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान से पहले सभी ने परिसर में पौधरोपण किया। संयोजन डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने किया। डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा ने भी रक्तदान किया। शिविर में प्रिया सरोज और पूजा सरोज ने पहला रक्तदान किया। इस अवसर पर डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय,डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, अंजनी सिंह, किशोर सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी रमेश राय, शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव,रवीश दत्त मिश्र,डा.मानवेश मिश्रा, पवन सिंह, संगीता मौर्या, सत्यप्रकाश सिंह, विभांशु सिंह, सतेन्द्र सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *