सारनाथ। वृद्ध आवास (सारनाथ) में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलपति राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के पूर्व कुलपति प्रो जी सी जायसवाल थे। अतिथियों का स्वागत संयोजक एवं संस्था के प्रबंधक धीरेन्द्र कुमार राय ने किया।

आयोजन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति आदर और सम्मान की भावना जागृत करना तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और बुजुर्गों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी, प्रबुद्धजन और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं, जिन्होंने अपने गीत-संगीत से उपस्थित सभी का मन मोह लिया। पूरे परिसर का वातावरण उत्साह और गरिमा से भर उठा। संचालन डा.शैलेन्द्र कुमार पांडेय, धन्यवाद ज्ञापन अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने दिया।

इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, अंजनी कुमार सिंह, किशोर सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *