रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय 

आजमगढ़।नवरात्रि के पावन अवसर पर जहां देशभर में मां दुर्गा की उपासना व कन्या पूजन के आयोजन हो रहे हैं, वहीं CollCom के राष्ट्रीय समन्वयक एवं IRADA के प्रशिक्षक प्रीतेश मिश्रा ने इस परंपरा को अनूठे और प्रेरणादायी रूप में मनाया।

नवमी के अवसर पर परंपरागत ढंग से कन्या पूजन किया।

बताया जाता है कि हिंदू धर्मग्रंथों में कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक माना गया है। इसी श्रद्धा से बालिकाओं के चरण पूजन कर उन्हें प्रसाद अर्पित किया गया।

आयजक ने कन्याओं को प्रसाद के साथ-साथ ऑक्सीजन प्लांट (वायुशुद्धि करने वाले पौधे) भेंट किए गए।

इस पहल का उद्देश्य यह संदेश देना था कि धरती माँ की रक्षा भी उतनी ही आवश्यक है जितनी देवी माँ की उपासना।

उक्त अवसर पर प्रीतेश मिश्रा ने बताया कि नवरात्रि हमें केवल धार्मिक अनुष्ठान का ही नहीं, बल्कि समाज व प्रकृति की सेवा का भी संदेश देती है। यदि हर परिवार पूजा के साथ एक पौधा लगाए, तो मां दुर्गा की कृपा से घर- परिवार और पर्यावरण दोनों समृद्ध होंगे।”

इस अभिनव प्रयास ने नवरात्रि जैसे धार्मिक पर्व को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़कर इसे और अधिक सार्थक बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *