
वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने हरिशचंद्र घाट पर नगर निगम द्वारा कराए जा रहे कार्यों का बुधवार को स्थलीय निरीक्षण कर कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर बाढ़ के दौरान आए सिल्ट का युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर तत्काल हटवाए जाने का निर्देश देते हुए समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाने पर विशेष जोर दिया।
जिलाधिकारी ने हरिशचंद्र घाट पर नगर निगम के निर्माणाधीन विकास परियोजना के प्रगति की भी जानकारी ली। कार्यदाई संस्था के अभियंताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्य प्रगति पर है और इसे समय से पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों को भी घाट के चारों तरफ समुचित स्वच्छता सुनिश्चित कराए जाने हेतु साफ सफाई कार्य को नियमित रूप से कराई जाने हेतु निर्देशित किया।
