रिपोर्ट प्रकाश आचार्य
वाराणसी । मणिकर्णिका घाट स्थित सिद्ध पीठ श्री नरसिंह मठ में आज महान संत ज्ञानेश्वर जी की प्रतिमा का अनावरण श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महामंडलेश्वर प्रसिद्ध कथा वाचक गोविंद गिरी जी महाराज ने किया। उनके साथ सतुआ बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर आदरणीय संतोष दास जी महाराज भी शामिल रहे।
अनावरण के पूर्व वेदाचार्य टीका राम रिजाल जी तथा नरसिंह मठ के वैदिक विद्यार्थियों ने प्राण प्रतिष्ठा तथा पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर काशी विश्वनाथ न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर नागेंद्र पांडे जी भी उपस्थित थे।
अतिथियों का स्वागत सर्वश्री रामशरण सेठ, डॉ बी.बी. लाल, कन्हैया सिंह, राजेश सिंह ,विपुल गुजराती, विकास मेहरा , जयंतीलाल, परशुराम उपाध्याय, कन्हैया सिंह द्वारा किया गया संचालन श्री विजय चौधरी ने किया।
पूज्य गोविंद गिरी जी महाराज ने कहा कि मणिकर्णिका घाट पर ही संत ज्ञानेश्वर जी को संत शिरोमणि की मान्यता दी गई थी यह दुनिया का अलौकिक स्थान है यहां पर नरसिंह मठ अपने आप में विशेष आध्यात्मिक महत्व का केंद्र है यहां पर श्रीधर स्वामी जी नरसिंह भगवान की भक्ति करते हुए श्रीमद् भागवत की टीका रचना की थी जो आज भी श्रीमद् भागवत के सभी कथावाचकों के लिए पाठ्य होता है यहां पर योगीराज जी की जीवित समाधि का भी अपना अलग महत्व है ऐसे स्थान पर वैदिक रहते हैं और अध्ययन करते हैं यहां पर आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
