
वाराणसी।बृहस्पतिवार को बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी, पड़ाव, वाराणसी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक श्री मुकुल पाण्डेय द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन तथा सभी शिक्षक–शिक्षिकाओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
निदेशक मुकुल पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में दोनों महापुरुषों के योगदान के बारे में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक– शिक्षिकाओं को बताया तथा साथ ही उन्होंने आज विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं भी उपस्थित लोगों को दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक–शिक्षिकाओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
जयंती कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिया मिश्रा, श्री पीयूष दूबे, श्री मोहन यादव, श्री राजू कुमार, श्री कमलेश सिंह, श्रीमती किरन शर्मा, श्रीमती श्वेता पाण्डेय, श्रीमती अनिता पाण्डेय, श्रीमती विनीता मिश्रा, श्रीमती नीलम गुप्ता, श्रीमती शशि पाण्डेय, श्रीमती जूली विश्वकर्मा, श्रीमती सुमन कुशवाहा, श्रीमती सुनीता मिश्रा, श्रीमती सोनम श्रीवास्तव, श्री सन्तोष कुमार तिवारी, श्रीमती ऋचा त्रिपाठी, सुश्री नेहा सोनी, श्रीमती शबाना, सुश्री रीतू दूबे, श्री चन्दन कुमार, श्री चन्द्रदीप कुमार सिंह, श्री सैय्यद, श्री आशुतोष मिश्रा, सुश्री शालिनी सिंह, श्रीमती रूचिका पाण्डेय तथा बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएँ उपस्थित रहें।
