आईएजे परिवार ने दी बधाई

 

वाराणसी/नई दिल्ली। गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर ईस्ट वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी एवं इंटरनेशनल रियल मीडिया फाउंडेशन की ओर से प्रतिष्ठित “लाल बहादुर शास्त्री अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस” से डॉ. प्रतिमा गोंड को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें समाजसेवा, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

ज्ञातव्य हो कि डॉ प्रतिमा गोंड महिला महाविद्यालय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी में एसोसिएट प्रोफेसर सोशियोलॉजी पद सेवा दे रही है।

इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) ने राष्ट्रीय अलंकरण काशीरत्न से शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु अलंकृत किया है।

संस्था की ओर से कहा गया कि डॉ. प्रतिमा गोंड ने अपने कार्यों से समाज में प्रेरणादायक भूमिका निभाई है और वे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक आदर्श रोल मॉडल हैं।

इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज हित में कार्य करने वाले व्यक्तित्व ही इस सम्मान के पात्र हैं।

डा प्रतिमा गोंड के सम्मानित होने पर इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा कैलाश सिंह विकास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद, मोतीलाल गुप्ता, महामंत्री अर्जून सिंह, अरविंद विश्वकर्मा, जियाउद्दीन फारुकी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आशीर्वाद सिंह,राष्ट्रीय मंत्री ईजी रामनरेश नरेश, आंनद कुमार सिंह,राधा सेठ,

मीडिया प्रभारी प्रवीण व्दिवेदी, प्रदेश अध्यक्ष मुशीरुल हसन सिद्दीकी, महामंत्री सुभाष चन्द्र, जफरुद्दीन फारूकी, मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विक्की वर्मा, महामंत्री राजू वर्मा, जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, महामंत्री प्रकाश आचार्य, संजय पाण्डेय ने खुशी जताई, तथा बधाई दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *