
घनघोर वर्षा भी काशीवासी के आस्था को रोक नहीं पाया
रिपोर्ट विशेष संवाददाता, नज़र न्यूज नेटवर्क
वाराणसी। चित्रकूट रामलीला समिति व्दारा आयोजित, लक्खा मेला में एक, विपरीत परिस्थितियों में भी नाटी इमली का भरत मिलाप निर्धारित समय पर परम्परागत ढंग से सम्पन्न हुआ।
अपार भक्तों ने राम,लक्ष्मण,भरत शत्रुघ्न के मिलाप होते ही जय श्रीराम,हर हर महादेव का उद्घोष करते हैं। भगवान का एक झलक मिलते ही उद्घोष अधिक तेज स्वर में कर आंनद का अनुभव प्राप्त किया।
पुष्पक विमान पर भगवान श्री राम,लक्ष्मण,भरत, शत्रुघ्न सीता जी सहित विराजमान हुए।
नाटी इमली मैदान से पुष्पक विमान,डी ए वी कालेज, लोहटिया चित्रकूट रामलीला समिति के स्थल पर पहुंच। वहां आरती किया गया।

डमरू दल रास्ते में डमरू वादन करते रहे । भक्त गण पुष्प वर्षा व जय श्रीराम,हर हर महादेव के उद्घोष संग स्वागत करते दिखे।
पूर्व काशीराज इस वर्ष घनघोर वर्षा के कारण हाथी पर नहीं वाहन से आकर भरत मिलाप में शामिल हुए।
