प्रतिभाओं से ही संस्था का गौरव है:-कुलपति 

 

वाराणसी।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में दीक्षोत्सव पूर्व आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 चुनौतियां एवं संभावनाएं विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि इस तरह की प्रतिभाओं से ही हमारे विश्वविद्यालय का गौरव है और आप सभी को इसी तरह जीवन में आने वाली चुनौतियों से न घबराते हुए आगे बढ़ते रहना है। इस तरह की प्रतिभाओं से ही हमारे विश्वविद्यालय का गौरव है और आप सभी को इसी तरह जीवन में नवीन अन्वेषण करते रहें, जो कि समाजोपयोगी सिद्ध होगी।

संगोष्ठी में सर्वोत्कृष्ट शोध पत्र प्रस्तुतिकरण के लिए शोध छात्र अनुराग पांडेय, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय – सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय में प्रवक्ता (साहित्य) डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र, और डॉ. विवेक पाण्डेय प्रवक्ता (व्याकरण) श्री पंचायती संस्कृत महाविद्यालय मुण्डेरवां – बस्ती को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा व संगोष्ठी की संयोजक बीएड विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विशाखा शुक्ला ने प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुधाकर मिश्र, प्रोफेसर हीरक कांत चक्रवर्ती, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रोफेसर शैलेश मिश्रा, डॉ विशाखा शुक्ला सहित सभी अध्यापकों ने विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

संगोष्ठी का आयोजन विश्वविद्यालय के शैक्षिक माहौल को और भी समृद्ध बनाने के लिए किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *