
भरत मिलाप में शामिल हुए भक्तगण, संरक्षक प्रकाश कुमार श्रीवास्तव (गणेश) ने प्रभु की उतारी आरती
रिपोर्ट विशेष संवाददाता, नज़र न्यूज नेटवर्क
वाराणसी। नाटी इमली के मैदान शनिवार को सायंकाल श्री 108 श्री मौनी बाबा रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित 528 वां भरत मिलाप सम्पन्न हुआ।
भरत मिलाप को देखने के प्रभु श्रीराम के भक्त गण अपार समूह में शामिल रहे। हर हर महादेव, जय श्री राम, जय श्री राम का गगन भेदी स्वर में उद्घोष कर रहे थे।चारों भाइयों के मिलन पर भक्तों ने पुष्प वर्षा किया।
समिति के संरक्षक प्रकाश कुमार श्रीवास्तव ( गणेश) ने प्रभु श्रीराम सहित लक्ष्मण,भरत, शत्रुघ्न, माता सीता की भव्य आरती उतारी।
यादव बंधुओ एवं समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी ने पुष्पक विमान पर श्रद्धा भक्ति के साथ प्रभु श्री राम व अन्य पात्रों को आरूढ़ कराया। निर्धारित मार्ग से विमान जैसे ही आगे बढ़ा भक्तगण जय श्रीराम, हर हर महादेव का उद्घोष के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत करते दिखे।
भरत मिलाप में महन्त पं श्रीराम शर्मा, संरक्षक प्रकाश कुमार श्रीवास्तव (गणेश), प्रबंधक विक्रम भारद्वाज, वरिष्ठ अधिवक्ता व साहित्यकार डॉ राम अवतार पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
