ऑब्जर्वर पीस फाउंडेशन ने शिक्षाविदों, चिकित्सकों, पत्रकारों और समाजसेवियों को किया सम्मानित
वाराणसी। समाज में हर व्यक्ति अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का प्रयास करता है, लेकिन जो लोग अपने चिंतन, कर्म और समर्पण से समाज को नई दिशा या नया आयाम प्रदान करते हैं, वे वास्तव में विशिष्ट कहलाते हैं। ऐसे ही विशिष्ट व्यक्तित्वों को पहचानने और सम्मानित करने का कार्य ऑब्जर्वर पीस फाउंडेशन, वाराणसी लगातार करता आ रहा है। संस्था समाज में अपनी सेवा और कर्तव्यनिष्ठा से अलग पहचान बनाने वाले शिक्षाविदों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा समाजसेवियों को हर वर्ष सम्मानित करती है।
इसी क्रम में इस वर्ष भी ऑब्जर्वर आउटस्टैंडिंग पीपुल ऑफ ट्वेंटीफर्स्ट सेंचुरी अवॉर्ड की घोषणा की गई। यह अवॉर्ड पूज्य बाबा गुरुपद संभव राम जी, अध्यक्ष सर्वेश्वरी समूह, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव; पूज्य असंग देव जी महाराज, महंत तपोभूमि विश्व कल्याण आश्रम कबीर धाम, लखीमपुर खीरी; महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानी नंदन यति जी महाराज, सिद्ध पीठ हथियाराम मठ, गाजीपुर; डॉ. विक्रम सिंह, आई.पी.एस. (अ.प्रा.), चांसलर नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी; डॉ. एस.एन. साबत, आई.पी.एस. (अ.प्रा.), अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग; प्रो. आनंद कुमार त्यागी, कुलपति महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को प्रदान किया गया।
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड वरिष्ठ अधिवक्ता श्री श्रीनाथ त्रिपाठी, प्रो. रश्मि जैन, प्रो. टी.पी. चतुर्वेदी, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. विनोद सिंह, प्रो. राकेश पांडेय, प्रो. राजेश बंसल, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. मधुलिका सिंह, वरिष्ठ पत्रकार श्री गिरीश कुमार दूबे, श्रीमती श्वेता ठाकुर, श्री गोपाल राय एवं आर.एस.एस. सोलंकी को दिया गया।
मैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड प्रो. संजय सिंह, डॉ. आशीष कुमार सिंह, डॉ. गोपी निम्बारते, डॉ. ए.के. पांडेय, प्रो. दीपक गौतम, डॉ. अशोक कुमार मौर्य, महंत गोविंद दास शास्त्री, प्रो. दुर्गेश मणि त्रिपाठी, श्री नितीश कुमार पांडेय, प्रो. राजेश कुमार सहित कई विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया।
यंग एक्सीलेंस अवॉर्ड डॉ. विनय चौधरी, श्री बृजेश कुमार गुप्ता, डॉ. संजय कुमार भारती, डॉ. आशीष शिवम् एवं डॉ. सन्तेश्वर कुमार मिश्र को प्रदान किया गया।
संस्थान के अध्यक्ष प्रो. अमर बहादुर सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी सम्मान समारोह प्रत्यक्ष रूप से आयोजित न होकर, सभी विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मान पत्र भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के प्रेरणास्रोत लोगों को सम्मानित कर युवाओं में सेवा और समर्पण की भावना को जागृत करना है। संस्थान के प्रो. अमर ज्योति सिंह ने कहा कि आज समाज में संकीर्णता और स्वार्थबुद्धि बढ़ रही है। ऐसे समय में समाजसेवा के प्रति समर्पित लोगों का सम्मान युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य करेगा।
