
काशी।श्री काशी अग्रवाल समाज एवं श्री अग्रसेन युवा मंच काशी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में रविवार,को श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, अग्रसेन मार्ग-गोलघर, मैदागिन, काशी के कॉन्फ्रेंस सभागार में ‘जनसेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं वरिष्ठ नागरिकों को सरकार की जनहित योजनाओं से सीधे जोड़ना।
शिविर में “आयुष्मान कार्ड (70 वर्ष+), विधवा पेंशन एवं वृद्धा पेंशन (60 वर्ष+)” जैसी योजनाओं में पात्र लोगों का नि:शुल्क पंजीकरण कराया गया। सुबह से ही पंजीकरण के लिए लोगों की कतारें लगी रहीं। श्री अग्रसेन युवा मंच समाजसेवियों की टीम ने पूरे समर्पण भाव से हर व्यक्ति की सहायता की।
शिविर की सफलता में श्री अग्रसेन युवा मंच-काशी के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, महामंत्री सौरभ अग्रवाल, उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष स्वाति अग्रवाल, संयुक्त मंत्री अभिषेक अग्रवाल, कार्यकारिणी प्रमुख श्याम अग्रवाल के साथ साथ मनीष अग्रवाल, पियूष अग्रवाल, गौरव अग्रवाल एवं साक्षी अग्रवाल की विशेष भूमिका रही।
श्री काशी अग्रवाल समाज से प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल, उपसभापति दीपक अग्रवाल, सहायक प्रबंधक महाजनी दिनेश अग्रवाल, सहायक प्रबंधक इंटर कॉलेज पवन मित्तल, अमोद अग्रवाल एवं विनय अग्रवाल ने अपने अनुभव और ऊर्जा से शिविर को नई ऊचाइयां दीं।
प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरण अभियान– काशी महानगर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उदयराज सिंह और महामंत्री शैलेश कुमार गुप्ता का सहयोग रहा।
