
वाराणसी।अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास के तत्वावधान में आयोजित होने वाली वाली तुलसी घाट की प्रसिद्ध भरत मिलाप लीला शनिवार को संपन्न हुई। चारों भाइयों का मिलन देख हर किस किसी की आंखें नम हुई हो गयी। रात्रि 10:15 बजे भरत मिलाप की लीला संपन्न हुई जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाइयों के इस मिलन की नयनाभिराम झांकी का दर्शन किया। भदैनी में बने विशाल मंच पर चारो भाईयो ने सभी भक्तो को दर्शन दिया। इससे पूर्व लीला कमेटी से जुड़े एवं भदैनी के प्रतिष्ठित नागरिक विजय बहादुर सिंह के आवास पर राम दरबार सजा जिसमें प्रभु श्रीराम पूरी वानर सेना सहित विराजे जहां परिजनों द्वारा पूजन अर्चन किया गया, तत्पश्चात श्रद्धालुओं में घुघरी, हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान भजन कीर्तन से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। भरत मिलाप के अवसर पर महंत प्रोफेसर विश्वंभर नाथ मिश्र, पद्मश्री राजेश्वर आचार्य, विजय बहादुर सिंह, विश्वनाथ यादव, श्याम बिहारी पांडे, गोपेश चंद्र राय, प्रताप बहादुर सिंह, एडवोकेट अमृत प्रभात, राजेश दीक्षित आदि भक्तगण शामिल रहे।
