नोएडा। समाजसेवा, शांति, प्रेम और अहिंसा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए डॉ. प्रवीन कुमार श्रीवास्तव को दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा मानद डॉक्टरेट उपाधि (Honorary Doctorate Award) से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान आर.एम.एफ. ओपन यूनिवर्सिटी (भारत) एवं ईस्ट वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (फ्लोरिडा, अमेरिका) के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान समाज सेवा, मानवता और शांति स्थापना में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।

इसके साथ ही डॉ. श्रीवास्तव को इजिप्शियन इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर पीस एंड ह्यूमन साइंसेज (मिस्र) द्वारा भी मानद डॉक्टरेट प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनकी वैज्ञानिक, सांस्कृतिक, मानवीय और सामाजिक सेवाओं के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

संस्थाओं के वरिष्ठ प्रतिनिधियों प्रो. डॉ. विक्रांत एल.एम., प्रो. डॉ. पी.एल. किर्किरे, प्रो. डॉ. (एच.सी.) उमर स्वामीनाथन संयुक्त रूप से यह उपाधि प्रदान की।

डॉ. प्रवीन कुमार श्रीवास्तव ने सम्मान प्राप्त करने पर कहा कि “यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणास्रोत है, जो मुझे शांति, सेवा और मानवता के कार्यों को और अधिक विस्तार देने की शक्ति देगा।”

यह उपलब्धि न केवल डॉ.प्रवीन श्रीवास्तव के व्यक्तिगत योगदान की पहचान है, बल्कि भारत की सामाजिक एवं मानवीय सेवा भावना का अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *