आईसीएआई शाखा में दो दिवसीय एआई वर्कशॉप 

 

वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) शाखा द्वारा दो दिवसीय एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वर्कशॉप का आयोजन शाखा परिसर, आईसीएआई भवन, प्रेमचंद्र नगर कॉलोनी, पांडेयपुर में किया गया। इस वर्कशॉप में सीए छात्रों को AI के महत्व और भविष्य में सीए प्रोफेशन में इसके उपयोग की जानकारी दी गई। शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह ने स्वागत भाषण से किया। कार्यक्रम का संचालन सीए नमन कपूर ने किया। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता सीए पारुल गुप्ता, लखनऊ ने एआई की बुनियादी समझ और तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किसी तकनीक की फाउंडेशन में उसके मूल सिद्धांत और तकनीकी आधार होते हैं, जबकि एप्लीकेशन में इसका वास्तविक जीवन में उपयोग और परिणाम शामिल होते हैं। दूसरे सत्र में सीए विशाल बी. अशर, वाराणसी ने वित्तीय समीक्षा और एआई टूल्स के माध्यम से वित्तीय डेटा के विश्लेषण पर व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्रों को प्रत्यक्ष उदाहरण के माध्यम से बताया कि कैसे AI टूल्स से आय, व्यय, निवेश और ऋण आदि का सटीक विश्लेषण किया जा सकता है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि सीए संजीव सांघी, उपाध्यक्ष आईसीएआई बोर्ड ऑफ स्टडीज, ने छात्रों को AI के महत्व और भविष्य में इसका व्यापक उपयोग समझाया। इस वर्कशॉप में 70 से अधिक छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सीए श्रीप्रकाश पांडेय ने दिया। इस अवसर पर शाखा उपाध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष सीए रंजीत पांडेय, और शाखा सचिव सीए विकास द्विवेदी, पूर्व शाखा अध्यक्ष सीए सोमदत्त रघु आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *