डांडिया और गरबा में झूमे युवा

वाराणसी। नवरात्रि के पावन अवसर पर बरनवाल महिला समिति, सेवा समिति और नवयुवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में बरनवाल धर्मशाला, बड़ी पियरी में डांडिया महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा जी के पूजन, अर्चना, गणेश वंदना, दुर्गा स्तुति और आदि पुरुष महाराजा अहिबरन वंदना से हुई। इसके बाद समाज के सभी बरनवाल बंधु, युवक-युवतियाँ और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया और गरबा की शानदार प्रस्तुति दी।

महिला समिति की अध्यक्षा नीलू बरनवाल ने कहा कि “दुर्गा पूजा नारी शक्ति का प्रतीक है। माँ दुर्गा ने असुरी शक्तियों का नाश कर धर्म की स्थापना की थी। आज हमारी बेटियों और बहनों को भी यह संकल्प लेना चाहिए कि वे खुद को कभी कमजोर न समझें और हर परिस्थिति का डटकर सामना करें।” उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज की संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखने में सहायक हैं। “हमारा उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ी अपने मूल और संस्कारों को समझे व आगे बढ़ाए,” उन्होंने जोड़ा। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने एक-दूसरे को नवरात्र की शुभकामनाएँ दीं और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला समिति की मंत्री रंजना बरनवाल, कीर्तन, सिंधु, निरमा, अमृता, नीतू, प्रिया, शोभीका, पुष्पा, शालिनी, शशि बरनवाल, संरक्षिका निर्मला, अंजू बरनवाल और सुषमा कौशिक (राष्ट्रीय मंत्री, महासभा बरनवाल महिला समिति) का योगदान उल्लेखनीय रहा। वहीं सेवा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र बरनवाल, मंत्री विनोद कौशिक, अरुण, अशोक, अमर, गोपाल, सौरभ बरनवाल तथा नवयुवक संघ के अध्यक्ष विनोद व नवीन बरनवाल ने भी आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *