मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर एवं काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे के दौरान सोमवार को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पंडित छन्नूलाल मिश्र के आवास पर जाकर परिजनों से मिलकर उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संवेदना व्यक्त की। श्री मिश्र का विगत दिनों 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। पंडित छन्नूलाल मिश्र भारतीय शास्त्रीय गायक भारत सरकार द्वारा सन 2020 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। इनके निधन पर उनके आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालभैरव एवं विश्वनाथ मंदिर में विधिवत् दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने नमो घाट पर शुरू किए गए गंगा आरती की अनौपचारिक शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्टांप राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ अवधेश सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *