सपा कार्यालय अर्दली बाजार में महर्षि वाल्मीकि जयंती व मासिक बैठक संपन्न

 

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय अर्दली बाजार में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती एवं जिला संगठन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’ तथा संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव ‘बबलू एडवोकेट’ ने किया।

बैठक में आगामी शिक्षक/स्नातक एमएलसी चुनाव में अधिक से अधिक नामों को मतदाता सूची में शामिल कराने, आगामी जिला पंचायत चुनाव की रणनीति और बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने पर गहन चर्चा हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को परिवर्तन की प्रेरणा दी। जब अयोध्या नरेश श्रीराम ने माता सीता का परित्याग किया, तब माता सीता महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में रहीं और वहीं लव-कुश का जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन बताता है कि समाज में सुधार तभी संभव है जब व्यक्ति अपने भीतर अच्छाई लाए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एमएलसी चुनाव में मतदाता सूची विस्तार हेतु पूर्ण समर्पण के साथ जुटें। जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन प्रसंग को बताते हुए कहा कि रत्नाकर डाकू का महर्षि वाल्मीकि बनना मानव जीवन के सुधार की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने कहा कि नारद मुनि के उपदेश से रत्नाकर ने बुराइयों का त्याग कर राम भक्ति अपनाई और रामायण जैसे महाकाव्य की रचना की।

कार्यक्रम में डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, उमेश प्रधान, रामसिंह यादव, दिलशाद अहमद, ओ.पी. पटेल, राहुल यादव, चंद्रशेखर सिंह, नंदलाल कन्नौजिया, अखिलेश यादव, गोपाल पांडेय, सतेन्द्र यादव, शशी यादव, दीपचंद गुप्ता, सुरेश पाल, पुतुल यादव, करीमुल्ला अंसारी, डॉ. संध्या यादव, रामकुमार यादव, राजेन्द्र प्रसाद, दुर्गावती पटेल, मनोज यादव, डी.के. मौर्या, धर्मवीर पटेल, पार्वती कन्नौजिया,विजय टाटा, सुनील यादव, सलमा बेगम, रतन सोहबतिया, नीलेश, शुभम, संजय चाचू, लालजी राजभर और विनोद शुक्ला आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *